धनबाद, फरवरी 8 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता 24 वर्षीय महिला ने भिस्तीपाड़ा शीतला मंदिर के पास रहने वाले तीन भाइयों पर घर में घुस कर दुष्कर्म का प्रयास करने, विरोध करने पर जानलेवा हमला करने और सोने की चेन छीनने का आरोप लगाया है। घटना दोपहर साढ़े 12 बजे की है। महिला की शिकायत पर धनबाद थाना में तीनों भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस को दिए शिकायत में महिला ने बताया कि वह घर पर अकेली थी। घरेलू कामकाज कर रही थीं। इसी बीच सुरेश यादव के पुत्र विकास कुमार यादव, मुकेश कुमार यादव और नीरज कुमार यादव उनके घर पर आए और उनके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। उन्होंने शोर मचाया तो कुछ दूरी पर खड़ी उनकी मां और भाई आए। जब दोनों ने बचाव का प्रयास किया तो आरोपियों ने भाई का सिर फोड़ दिया। उनकी उंगली तोड़ दी। मां की पीठ पर रॉड से हमल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.