तीन भाइयों पर जानलेवा हमला, छह नामजद
मुजफ्फरपुर, मई 30 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मीनापुर थाना क्षेत्र के लौतन गांव में शुक्रवार देर रात तीन भाइयों पर जानलेवा हमला किया गया। हमले में नरेंद्र सिंह उर्फ रिंकू सिंह समेत उनके दो भाई घायल हो गए। तीनों को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों ने मेडिकल ओपी में बयान दर्ज कराया है। इसमें छह लोगों को नामजद किया है। बताया जाता है कि भोजन करने के बाद नरेंद्र सिंह घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। शोर सुनकर बचाने पहुंचे उनके बड़े और छोटे भाई पर आरोपितों ने हमला बोल दिया। यह भी पढ़ें- कमेंटबाजी को लेकर खूनी संघर्ष, बुजुर्ग समेत तीन घायल तीनों भाइयों के सिर, मुंह और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। घायलों ने बताया कि करीब डेढ़ माह पूर्व क्षेत्र में हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.