गाज़ियाबाद, जून 16 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी थाना क्षेत्र में रोड के बीच खड़ी बाइक हटाने के लिए बोलने पर तीन भाईयों ने लाठी डंडे से कार सवार युवक और उसके ममेरे भाई के साथ मारपीट की। पुलिस ने तीन भाईयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लोनी थाना क्षेत्र के नाईपुरा कॉलोनी निवासी रविंद्र ने बताया कि रविवार शाम वह कार से ममेरे भाई नितिन के साथ घर लौट रहे थे। सरस्वती विहार कॉलोनी के पास दो बाइक रोड पर खड़ी थी। बाइक हटाने को कहने पर हर्ष और दो भाइयों सुहैल व सारिक ने उनसे मारपीट की। सहायक पुलिस आयुक्त लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- तीन भाइयों ने कार सवार युवकों के साथ मारपीट की

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...