इटावा औरैया, मई 8 -- ऊसराहार। नगला बंधा गांव में चोरों ने बंद पड़े तीन भाइयों के घरों को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोर घरों से गेहूं, सरसों, साइकिल और सेक्शन पाइप उठा ले गए। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को रिश्तेदारी से वापस लौटने पर हुई। घरों के ताले टूटे देख परिजनों के होश उड़ गए। पीड़ितों ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव नगला बंधा निवासी दलवीर सिंह, बेदराम सिंह और श्रीपाल ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव के सामने भरथना रोड किनारे उनके खेतों पर तीनों भाइयों के मकान बने हुए हैं। यह भी पढ़ें- एक ही रात 4 घरों से की 30 लाख रुपये की चोरी आरोप है कि छह मई को तीनों परिवार रिश्तेदारी में गए हुए थे। इस दौरान घरों में कोई मौजूद नहीं था। शुक्रवार को जब वे वापस लौटे तो घर...