तीन भर्ती परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी
लखनऊ, जून 25 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने तीन भर्ती परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। आयोग की वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर इसके डाउनलोड की सुविधा दी गई है।फार्मासिस्ट के 564 पदों पर भर्ती के लिए 29 जून को होने वाली परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधीन रिक्त 93 पदों पर भर्ती के लिए 29 जून को दूसरी पाली में होने परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। बीसीजी तकनीशियन के 255 पदों पर भर्ती के लिए 30 जून को होने वाली परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.