तीन ब्लॉक के छह स्कूलों की जांच में गायब मिले दो शिक्षक व दो शिक्षामित्र, नोटिस
कुशीनगर, जून 28 -- पडरौना, निज संवाददाता। बीएसए कुशीनगर अनिल कुमार सिंह ने शनिवार को तीन ब्लॉक के आधा दर्जन परिषदीय स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान दो शिक्षक व दो शिक्षामित्र बिना सूचना गायब मिले। बीएसए ने उनका नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। बीएसए ने शिक्षकों को मीनू के अनुसार भोजन बनवाने व अत्यधिक गर्मी को देखते हुए बचाव के जरूरी उपाय अपनाने का आदेश दिया है।
स्कूलों का निरीक्षण बीएसए ने विकास खण्ड कसया के 02, विकास खण्ड फाजिलनगर के 02 एवं विकास खण्ड पडरौना के 02 समेत कुल 06 विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय में बच्चों की नामांकन के सापेक्ष उपस्थिति एवं ठहराव, कक्षा-1 से 8 तक की कक्षाओं में अध्ययनरत बच्चों से शिक्षण व लर्निग लेवल, एमडीएम, कम्पोजिट ग्राण्ट की धनराशि से विद्यालय में कराये गये कार्यों, मध्यान्ह भोजन योजना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.