तीन ब्लॉकों के नौ गांवों में आज से फाइलेरिया उन्मूलन सर्वे
बहराइच, जून 8 -- बहराइच, संवाददाता। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जिले में 9 से 17 जून तक नाइट ब्लड सर्वे (एनबीएस) संचालित किया जाएगा। इसको लेकर सोमवार को अचल प्रशिक्षण केंद्र में सीएमओ डॉ. संजय कुमार की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय लैब टेक्नीशियनों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। सीएमओ ने बताया कि नाइट ब्लड सर्वे के तहत जिले के तीन विकास खंडों के नौ चयनित गांवों में रक्त नमूने लिए जाएंगे। प्रत्येक ब्लॉक में दो रैंडम और एक सेंटीनल गांव का चयन किया गया है। नवाबगंज ब्लॉक के जमोघ, जमुनहा और गंगापुर, कैसरगंज ब्लॉक के कड़सर बिटौर, देवलखा और कुदौनी तथा तेजवापुर ब्लॉक के मैगला, भिरवा और चंदनापुर गांव सर्वे में शामिल हैं। स्वा नोडल संचारी रोग डॉ. अनुराग वर्मा ने बताया कि फाइलेरिया रोग फैलाने वाले सूक्ष्म परजीवी (माइक्रोफाइलेरिया) द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.