बलिया, अप्रैल 8 -- बलिया। जिले में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर चल रही चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के उद्देश्य से बुधवार को महत्वपूर्ण पहल की गई। आज मुरलीछपरा ब्लॉक, सीयर और चिलकहर की आवेदिकाओं को गंगा ऑडिटोरियम हॉल में बुलाया गया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी केएम पांडेय ने शासन की ओर से निर्धारित चयन मानकों की जानकारी दी गई। इसके बाद आवेदनों का लाइव दिखाया गया तथा केंद्रवार पात्र अभ्यर्थियों की सूची सार्वजनिक रूप से साझा की गई। आवेदिकाओं द्वारा चयन प्रक्रिया को लेकर उठाई गई आपत्तियों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान बाल विकास परियोजना मुरलीछपरा में 56, सीयर में 67 और चिलकहर में 69 अभ्यर्थिनियां पात्र पाई गई हैं। हालांकि, मुरलीछपरा के चार केंद्रों और सीयर के छह केंद्रों पर चयन प्रक्रिया फिलहाल होल्ड पर रखी गई है...