बलिया, अप्रैल 10 -- बलिया, संवाददाता। जिले में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर चल रही चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को गंगा ऑडिटोरियम हॉल में विशेष बैठक हुई। इसमें नवानगर, रसड़ा और हनुमानगंज ब्लाक की सभी आवेदिकाओं को आमंत्रित किया गया।जिला कार्यक्रम अधिकारी केएम पाण्डेय ने शासनादेश के अनुसार चयन प्रक्रिया के निर्धारित मानकों की जानकारी दी। इसके बाद आवेदनों का लाइव प्रस्तुतीकरण किया गया। ताकि आवेदिकाओं को चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी पारदर्शी तरीके से मिल सके। साथ ही प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची सार्वजनिक की गई। इस दौरान उठाई गई आपत्तियों और शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। बाल विकास परियोजना नवानगर में 68, रसड़ा में 131 और हनुमानगंज में 44 अभ्यर्थी चयन के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.