बेगुसराय, मई 15 -- बीहट। जीरोमाइल सहायक थाना की पुलिस ने सिंगदाहा चौक के निकटसे गुरूवार की शाम हवासपुर के सुधीर कुमार को 3 बोजल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस गश्ती दल को देखते ही युवक भागने लगा। पुलिस ने खदेड़कर जब उसे पकड़ा और उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 180 एलएल शराब के तीन फ्रूटी पैक बरामद किया गया। ओपीध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि आरोपी के विरूद्ध बिहार पूर्ण शराबबंदी अधिनियम की सुसंगत धारा के तहत मामला दर्ज कर उत्पाद न्यायालय में उपस्थित किया और वहां से उसे जेल भेज दिया गया। (नि.सं.) यह भी पढ़ें- मुंगेर: तारापुर-खड़गपुर रोड पर शराब के साथ युवक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...