सहारनपुर, दिसम्बर 5 -- थाना जनकपुरी पहुंचकर एक महिला ने अपनी तीन बेटियों के संग आत्मदाह की कोशिश की। महिला अपने साथ कैनी में ज्वलनशील पदार्थ लेकर पहुंची थी। किसी प्रकार पुलिसकर्मियों ने उसे बचाया। पीड़ित विवाहिता ने आरोप लगाया कि उसके देवर ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे क्षुब्ध होने पर उसने आत्महत्या करने की कोशिश की है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को थाना जनकपुरी क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता अपनी तीन बेटियों के साथ ज्वलनशील पदार्थ लेकर थाना जनकपुरी पहुंची। महिला ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगाने की कोशिश की। महिला ने माचिस भी जला ली थी। यह देखकर पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। यह देखकर पुलिसकर्मियों ने तुरंत दौड़कर कैनी छीनी और आग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.