पीलीभीत, जुलाई 23 -- घुंघचाई । जनपद शाहजहांपुर के थाना पुवायां के गांव बिलसा की ईश्वरवती पत्नी जीतू लाल ने पुलिस को बताया कि उसका मायका घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव डूडा में है। उसकी तीन पुत्रियां हैं। आरोप है कि तीन बेटियों को जन्म देने के बाद पति और ससुरालीजन उसको मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। बेटियां को लेकर खरी खोटी कही जाती है। साथ ही आरोप लगाया कि गला दबाकर जान से मारने का भी प्रयास किया गया। 17 जुलाई को ससुरालियों ने एक राय होकर महिला को मारपीट कर निकाल दिया। आरोप है महिला का पति उसे रखना नहीं चाहता है और दूसरी शादी करना चाहता है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...