बलिया, अप्रैल 10 -- बलिया। दुबहर क्षेत्र के शिवरामपुर में गुरुवार की देर शाम सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान यूपीपीसीएस परीक्षा में वर्क आफिसर बनी आकांक्षा राय एवं अंतर्राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग में देश का नाम रोशन करने वाली प्रीति व दीपाली राय को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा परिषद वाराणसी के अपर सचिव डा. विनोद राय ने कहा कि जिले की तीनों बेटियों ने सफलता की उच्चतम ऊंचाई पर पहुंचकर अपने परिवार और गांव के साथ पूरे जनपद को गौरवांवित किया है। इन बेटियों ने परिश्रम के बल पर साबित कर दिया कि सफलता कभी भेदभाव की मोहताज नहीं होती। इस दौरान सपा नेता अनिल राय, सुनील दत्त पांडेय, प्रभात पाठक, रघुवर पांडेय, रविशंकर राय आदि थे। संचालन चंदन पांडेय व शिवमुनि पांडेय ने आगंतुकों के प्रति आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.