रामपुर, मार्च 14 -- विद्युत लाइनों के बीच पेड़ों की छटाई कार्य के दौरान 15 मार्च को क्षेत्र के तीन बिजली घरों से संबंधित फीडरों में दो, तीन तथा चार घंटे के लिए आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता कर्मवीर सिंह ने बताया कि 15 मार्च को 33/11 केवीए उपकेन्द्र गोविन्दपुरा में लाइनों के बीच पेड़ों की छटाई का कार्य किया जाएगा। जिसके चलते ग्यारह से तीन बजे तक चार घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। जबकि नगर टाउन वन के 11 केवीए पोषक टाडन टू का लाईन शिफ्टिंग के कार्य किया जाएगा। जिसकी वजह से एक से तीन बजे तक दो घंटे के लिए आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं 33/11 केवीए उपकेन्द्र खौंदलपुर में पोषक विशारतनगर में लाइनों के बीच पेड़ों की छटाई का कार्य किया जाएगा। जिसके चलते ग्यारह से दो बजे तक तीन घंटे के लिए आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता ने कहा कि का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.