गंगापार, मई 31 -- लालापुर इलाके के मानपुर घाट पर चल रहे अवैध बालू खनन की सूचना पर शनिवार की रात खनन निरीक्षक वैभव सोनी ने छापेमारी करते हुए तीन बालू लदे ट्रकों के साथ दो खाली ट्रकों को पकड़ कर सीज किया है। जानकारी देते हुए खनन निरीक्षक वैभव सोनी ने बताया मानपुर यमुना में अवैध बालू खनन की शिकायत मिली थी। जिसके तहत शनिवार की रात जांच करने पहुंचे तो मौके पर तीन ट्रक अवैध बालू लादकर खड़े थे और दो ट्रक बालू लादने के लिए खड़े थे। पांचों ट्रकों को लालापुर पुलिस को सौंप कर कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...