तीन बार 'Help' बोलनेभर से मिलेगा मदद, मुसीबत में काम आएगा Google का नया फीचर
नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- मुसीबत में लोगों तक तुरंत मदद पहुंच सके, इसके लिए गूगल एक नए सेफ्टी फीचर पर काम कर रहा है। यह नया फीचर बोलनेभर से काम करेगा और एक्टिवेट होते ही तुरंत इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स तक अलर्ट पहुंचा देगा। यह फीचर खासतौर से ऐसे समय में काम आएगा, जब यूजर खुद किसी को फोन करके मदद मांगने की स्थिति में न हो, या फिर बटन दबाकर फोन के SOS फीचर को एक्टिवेट करने की कंडीशन में न हो। खबर है कि Google अपने 'पर्सनल सेफ्टी' ऐप के लिए एक नए वॉयस-एक्टिवेटेड इमरजेंसी SOS फीचर पर काम कर रहा है, जिसे हाल ही में ऐप कोड में देखा गया है। इसके अलावा, एक सेटअप एनिमेशन से यह भी पता चला है कि यूजर्स बिना अपने स्मार्टफोन को छुए इसे कैसे एक्टिवेट कर सकेंगे। यह मुसीबत में फंसने पर काम आएगा, खासतौर से तब जब फोन आपके हाथों में न हो। कैसे काम करेगा गूगल का यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.