नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- सिविल सेवक बनने के लिए यूपीएससी प्रीलिम्स की दीवार हर साल लाखों उम्मीदवारों को रोक लेती है। अवधिजा गुप्ता भी इसी दीवार के आगे तीन बार ठिठकीं। 2021, 2022 और 2023 के प्रीलिम्स वे पास नहीं कर सकीं, यानी चौथा प्रयास ही उनका पहला मेन्स और इंटरव्यू था। इसी प्रयास में उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 में ऑल इंडिया रैंक 43 हासिल की। अवधिजा ने कैसे किया ये कमाल, आइए जानते हैं। अवधिजा मूल रूप से जबलपुर, मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं और कोलकाता के लोरेटो कॉलेज की हिस्ट्री डिपार्टमेंट की पूर्व छात्रा हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें हिस्ट्री ऑप्शनल में देश में सबसे ज्यादा अंक मिले। कॉलेज के रिकॉर्ड के मुताबिक वे अभी मसूरी की LBSNAA में आईएएस प्रोबेशनर के तौर पर ट्रेनिंग ले रही हैं।ग्रेजुएशन के बाद शुरू हुआ सफर अवधिजा ने स्क...