तीन बार में पी शराब...120 की रफ्तार और 3 मौतें, कोच्चि मिनी कूपर हादसे में बड़ा खुलासा
कोच्चि, अक्टूबर 13 -- केरल पुलिस ने सोमवार को कोच्चि के मिनी कूपर कार हादसे में दो और युवकों को गिरफ्तार किया है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस का कहना है कि 19 साल का सुहैल साजिव नशे में था और वह 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कार चला रहा था। दरअसल, 11 अक्टूबर की सुबह, सुहैल काली मिनी कूपर चलाकर कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तरफ जा रहा था। नेदुम्बसेरी के पास एक मोड़ पर कार ने एक स्कूटर को पीछे से टक्कर मार दी। स्कूटर पर सवार इयास, देविका और गोपिका की मौत हो गई। तीनों की उम्र करीब 20-21 साल थी। सुहैल को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पुष्टि की कि वह उस समय नशे में था।दो और गिरफ्तारी पुलिस के अनुसार, हादसे के वक्त कार में दो और लड़के मौजूद थे। वे हादसे के बाद भाग गए थे। नेदुम्बसेरी पुलिस ने उन्हें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.