मथुरा, मार्च 26 -- जिले में गेहूं की सरकारी खरीद शुरु होने की तिथि अब तक तीन बार बदल चुकी है। कल 25 मार्च से शुरू होने वाली खरीद के लिए अब 30 मार्च की नई तिथि तय की है। अब भी फिर से तिथि बदलने की संभावना बनी हुई है। खाद्य एवं विपणन विभाग ने शासन के निर्देश पर यहां 17 मार्च से गेहूं की सरकारी खरीद शुरु होने की तैयारी की थी। इसके बाद यहां गेहूं खरीद की तिथि 25 मार्च तय कर दी गई। इसके लिए यहां खाद्य एवं विपणन विभाग तथा प्रशासन ने खरीद की तैयारियां पूरी कर ली थीं, लेकिन अब यहां कल के स्थान पर शासन ने 30 मार्च से गेहूं खरीद की तिथि नियत की है। इससे सारी तैयारियां धरी रह गई हैं। अभी भी तिथि के आगे बढ़ने की संभावना है। यहां विभिन्न एजेंसियों द्वारा कुल 88 क्रय केंद्र स्थापित कर गेहूं की सरकारी खरीद की जाएगी। किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गे...