तीन बार प्रीलिम्स में फेल, इंटरव्यू से पहले मां का निधन; चौथे प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 26
नई दिल्ली, मई 31 -- Rupal Rana UPSC Success Story : देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिनी जाने वाली यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल करना लाखों युवाओं का सपना होता है। लेकिन इस मंजिल तक पहुंचने का रास्ता आसान नहीं होता। कई बार असफलताएं रास्ता रोकती हैं, कई बार हालात हिम्मत तोड़ने की कोशिश करते हैं। उत्तर प्रदेश के बागपत की रहने वाली रूपल राणा की कहानी भी कुछ ऐसी ही है, जो बताती है कि अगर इरादा मजबूत हो तो लगातार मिलने वाली नाकामियां भी सफलता का रास्ता बन सकती हैं। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 में ऑल इंडिया रैंक 26 हासिल करने वाली रूपल राणा ने यह मुकाम अपने चौथे प्रयास में हासिल किया। उनकी यह सफलता केवल एक परीक्षा पास करने की कहानी नहीं, बल्कि सीखने, खुद को बदलने और हर असफलता से आगे बढ़ने की मिसाल है।बागपत से दिल्ली तक का सफर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.