तीन बार जला ट्रांसफार्मर, क्षमतावृद्धि की मांग
गाजीपुर, जून 19 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बहेरी गांव में ग्रामीणों के सहयोग से लगाया गया 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगातार जलने से लोग परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि चंदा लगाकर किसी तरह से ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति शुरू हुई लेकिन ट्रांसफार्मर अब तक तीन बार जल चुका है, जिससे गांव में लगातार बिजली संकट बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि नहीं की जा रही है। आकाश सिंह, राजेश सिंह, शाहनवाज खान, निजाम अली, राजेंद्र गुप्ता, नौशाद अली, वीरू मौर्य, इश्तियाक अली, पप्पू मौर्य समेत अन्य ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच, ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने और निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग की है। मनमानी बिजली कटौती से लोग परेशानदुल्लहपुर। क्षेत्र के जलालाबाद कस्बा में एक सप्ताह से बिजली रुला रही है। कभी लो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.