प्रमुख संवाददाता, मई 4 -- UP News: यूपी के लखनऊ समेत कई आसपास के जिलों में सोमवार सुबह मौसम बिगड़ गया। तेज आंधी बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। यहां तक कि तेज आंधी और बारिश के कारण हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ। दिल्ली से लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट को लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तीन बार प्रयास असफल रहने के बाद विमान को भोपाल डायवर्ट कर दिया गया। इस फ्लाइट में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सवार थे जो भोपाल में सुरक्षित उतर गए। सोमवार को यूपी के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक दिल्ली से लखनऊ आ रहे थे। वह इंडिगो की फ्लाइट 6E-6476 में सवार थे। लेकिन मौसम खराब होने के कारण फ्लाइट को लखनऊ एयरपोर्ट पर भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इंडिगो के पायलट ने त...