जहानाबाद, मार्च 9 -- मेहंदीया, निज संवाददाता परासी थाने की पुलिस द्वारा सोमवार को थाना क्षेत्र के कामता मठिया सड़क से तीन बाइक पर लदी करीब 70 लीटर देशी शराब बरामद की गई है। इस दरमयान तीन बाईक पर सवार चार लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। परासी थानाध्यक्ष मोहम्मद सिराज ने बताया कि पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के कामता मठिया से शराब लेकर कुछ लोग बाइक से आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने सोमवार की शाम कामता मठिया सड़क पर उन तीन बाइक को रोका, जिस पर 70 लीटर देसी शराब बरामद हुई। साथ ही अरविंद यादव ग्राम गुली बीघा थाना परासी, मंटू कुमार ग्राम मधुश्रवां मठिया थाना मेहंदिया, सत्येंद्र कुमार ग्राम मसूदा थाना मेहंदिया एवं सत्येंद्र कुमार ग्राम मसूदा को गिरफ्तार किया गया। फोटो- 09 मार्च अरवल- 11 कैप्शन- अरवल जिले के परासी थाना परिसर में सोम...