लखीसराय, अप्रैल 7 -- सूर्यगढ़ा।निज प्रतिनिधि सूर्यगढ़ा -भवानीपुर संपर्क सड़क पर सोमवार को दोपहर में ब्राह्मणी स्थान के निकट बाइक के पलटी खाने से तीन युवक घायल हो गए।इनका उपचार सीएचसी में किया गया और गाड़ी चला रहे युवक शहबाज कुमार के गंभीर रुप से घायल होने पर लखीसराय सदर हास्पीटल भेज दिया। अन्य दोनों युवक रजनीश कुमार एवं संदीप कुमार भी घायल हैं।ये सभी युवक माणिकपुर थाना क्षेत्र के टाल वंशीपुर गांव के रहने वाले हैं। सूर्यगढ़ा से अपने गांव जाने के क्रम में बाइक असंतुलित होकर पलटी खा गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने पुष्टि की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...