संतकबीरनगर, जून 13 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के ग्राम अलीनगर के निकट शनिवार को तीन बाइक की आपस में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एक चौकीदार समेत तीन लोग घायल हो गए। मौके पर जुटे कुछ लोग एक घायल को सीएचसी नाथनगर लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। बाकी अन्य का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। नाथनगर निवासी थाने का चौकीदार तुलसी (30) पुत्र परदेशी शनिवार को कहीं जा रहा था। वह महुली-नाथनगर मार्ग पर जा रहा था। इसी दौरान अलीनगर गांव के निकट पहुंचते ही उसके सामने दो बाइक में भिड़ंत हो गई। यह भी पढ़ें- चाकुलिया: बाइक ने बाइक को टक्कर मारा, छात्रा समेत तीन घायल, एक रेफर इसी दौरान तुलसी की बाइक भी चपेट में आ गई। आनन फानन में उपचार के लिए तुलसी को सीएचसी नाथनगर ले जाया ग...