तीन बाइकों पर डीसीएम चढ़ने से मची अफरा-तफरी, जीजा साले समेत चार जख्मी
हरदोई, मई 13 -- पाली, संवाददाता। तेज रफ्तार डीसीएम ने सड़क पर चल रही कई तीन बाइकों को रौंद दिया। हादसे में जीजा साले सहित चार लोग घायल हो गए। घटना से हाहाकार मच गया। जान बचाकर हर कोई इधर उधर भागता हुआ नजर आया। चालक डीसीएम सड़क किनारे खड़ी कर फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। डीसीएम को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार दोपहर बाद साढ़े तीन बजे के आसपास कस्बा के रामलीला चौराहे पर रूपापुर की तरफ से आई एक तेज रफ्तार डीसीएम ने तीन बाइकों को टक्कर मार दी। बरगद तिराहे के पास एक ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे से भगदड़ मच गई। डीसीएम लेकर चालक फरार हुआ। लेकिन वैरियर चौराहे पर वाहनों के आ जाने से रोडवेज बस स्टैंड के पास चालक डीसीएम खड़ी कर फरार हो गया। हादसे में घायल हुए रामनगरिया निवासी रामू और राजवीर बाइक से कस्बा में बाजार करने आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.