तीन बाइकों की भिड़ंत में चार युवक घायल, जिला अस्पताल रेफर
औरैया, जून 23 -- कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात अमावता गांव के निकट खाकी बंबा के पास तीन मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी युवक गढ़ा गांव में आयोजित धार्मिक भंडारे से प्रसाद ग्रहण कर अपने घर लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों की पहचान 25 वर्षीय अमन पुत्र गोविंद बाथम, 22 वर्षीय अंकित पुत्र रामप्रकाश, 36 वर्षीय रवि सिंह पुत्र सुरेंद्र तथा 28 वर्षीय दीपक पुत्र रामप्रकाश, सभी निवासी ग्राम अमावता के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जुट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.