बस्ती, जून 27 -- बस्ती। लालगंज थानाक्षेत्र के बस्ती-महुली मार्ग पर टिकवाजोत गांव के पास तीन बाइकों की भिड़ंत में तीन बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक महिला को मामूली चोटें आईं। प्राथमिक इलाज के बाद तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि महिला को इलाज के बाद घर भेज दिया गया।मुंडेरवा थानाक्षेत्र के पड़री गांव निवासी दीपक कुमार (19) पुत्र बिफई देईसांड़ की ओर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बनकटी की तरफ से आ रहे दुबौलिया थानाक्षेत्र के बड़ोखर गांव निवासी गिरधारी पाठक (30) की बाइक से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सड़क पर गिर गईं। यह भी पढ़ें- डंपर की चपेट में आने से किशोर की मौत, दूसरा गंभीर इसी बीच पीछे से अपनी चाची को बाइक पर बैठाकर आ रहे बड़ोखर निवासी श्रवण कुमार सोनी (35) भी अनियंत्रित...