तीन बाइकों की टक्कर में होमगार्ड जवान सहित पांच घायल
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 4 -- मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के रेवा रोड एनएच-722 पर एक पेट्रोल पंप के समीप शनिवार सुबह करीब 11 बजे तीन बाइक आपस में टकरा गई। हादसे में होमगार्ड जवान सहित पांच लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बाइक तीन हिस्सों में बंट गई। मुखिया विकास कुमार सिंह एवं ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को मड़वन सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। घायलों में रक्सा निवासी विनय कुमार के 22 वर्षीय पुत्र होमगार्ड जवान अविनाश कुमार, साहेबगंज थाने के नीरपुर निवासी 45 वर्षीय ओमप्रकाश तिवारी, पत्नी 43 वर्षीया रेखा तिवारी, मड़वन निवासी मो. कादिर के 22 वर्षीय पुत्र मो. महफूज तथा मो. जुबैर के पुत्र मो. मोसाहिद शामिल हैं। घटना की सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.