लखनऊ, अप्रैल 4 -- कृष्णा नगर में किसी काम के लिए घर से निकली तीन बहनों का पीछा कर पड़ोसी युवक ने रास्ता रोक लिया। आरोप है कि आरोपी ने छेड़छाड़ करते हुए अभद्रता की। पीड़िता के भाई को जानकारी होने पर विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कृष्णा नगर इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली युवती का आरोप है कि वह अपनी दो बहनों के साथ किसी काम से घर से बाहर निकली थी। तभी पड़ोसी अश्वनी ने घर से ही उनका पीछा करना शुरू कर दिया। और कन्नौसी रेलवे फाटक के पास उन लोगों का रास्ता रोक लिया। आरोप है कि आरोपी छेड़छाड़ करते हुए उन लोगों से बतमीजी करने लगा। पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और आपने साथ हुई घटना की जानकारी भाईको दी। इस बात से गुस्साएं भाई आरोपी...