नोएडा, मार्च 25 -- ग्रेटर नोएडा। कंपनी और घरों में चोरी करने वाले गैंग के सरगना समेत तीन बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर ऐक्ट में कार्रवाई की। हाल ही में इस गैंग को गिरफ्तार किया गया था। ईकोटेक तीन कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि हाथरस निवासी गगन उर्फ जीनू उर्फ शिवम, मनी उर्फ अमन कुमार और संभल निवासी सुहेल उर्फ गोलू के खिलाफ गैंगस्टर ऐक्ट की कार्रवाई की गई। बदमाश गगन इस गैंग का सरगना है। जेल में बंद गगन पर 10 मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा मनी और सुहेल के खिलाफ छह-छह मुकदमे दर्ज हैं। यह गिरोह बंद घरों और कंपनियों की रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने इनके खिलाफ गैंगस्टर ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.