उन्नाव, अप्रैल 23 -- बांगरमऊ। वित्त पोषित नगर के स्टेशन रोड स्थित श्री कृष्णा भूषण वेद वेदांग विद्यालय में बुधवार को विधि विधान के साथ तीन पूर्व छात्रों का आचार्य पंडित प्रवीण दीक्षित ने वेद मंत्रोच्चार के साथ अनुराग दीक्षित, मयंक द्विवेदी व अमन दीक्षित कुल तीन बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार कराया। कार्यक्रम में शामिल शशांक शेखर शुक्ला, शैलेन्द्र कुमार शुक्ल व पालिका चेयरमैन रामजी गुप्ता ने नगर एवं क्षेत्र के एक मात्र पुरातन संस्कृत विद्यालय के भवन के जीर्णोद्धार के लिए शासन को अवगत कराने की बात की। इस दौरान सर्वेश अग्निहोत्री, राजीव, विपिन, नंदकिशोर शास्त्री, ज्ञानेश, पप्पू, अतुल, संजीव कुमार, विशाल, अनुज, भरत, अंशुल, बब्लू, अभिषेक आदि रहे। यह भी पढ़ें- भंडारे में सैकड़ों लोगों ने लिया प्रसाद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...