मुजफ्फरपुर, अप्रैल 22 -- बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता।  प्रखंड क्षेत्र के एक गांव से एक सप्ताह पहले तीन बच्चों के साथ लापता 30 साल की महिला को पुलिस ने पूर्वी चंपारण के चकिया से बरामद कर लिया। रिश्ते के देवर के साथ महिला भाग गई थी। पति परदेस में रहकर मजदूरी करता है। मामले को लेकर महिला के ससुर ने 15 अप्रैल को थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें भतीजा को आरोपित किया था। थानेदार यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला का मोबाइल ट्रैक किया गया। लोकेशन के आधार पर चकिया से महिला को बरामद कर लिया गया। दारोगा प्रीति कुमारी ने बताया कि महिला की मेडिकल जांच कराई गई है। यह भी पढ़ें- तीन बच्चों संग लापता महिला चकिया से बरामद साथ ही कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...