हरिद्वार, फरवरी 21 -- कोतवाली श्यामपुर क्षेत्र से एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ घर से लापता हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद शनिवार को कोतवाली श्यामपुर में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम श्यामपुर निवासी नाजमा (32) पत्नी परवेज बीते मंगलवार सुबह एक पुत्री और दो पुत्रों को साथ लेकर घर से निकली थीं। परिजनों ने आसपास, पड़ोस और रिश्तेदारी में खोजबीन की, लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। कोतवाली श्यामपुर पुलिस के अनुसार महिला और बच्चों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.