तीन बच्चों संग महिला लापता, दी तहरीर
भदोही, जून 9 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव से एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। मामले को लेकर परिजनों में चिंता का माहौल है। पति ने थाने में लिखित तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज किए जाने की मांग की है। स्वजनों के अनुसार महिला बीते सात जून को अपने तीन बच्चों के साथ घर से गोपीगंज बाजार सामान खरीदने के लिए निकली थी। देर रात तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास के क्षेत्रों तथा रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की गई, लेकिन महिला और बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल सका। पीड़ित पति ने मंगलवार को थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी और पत्नी एवं बच्चों की गुमशुदगी दर्ज करने की मांग की। उसने बताया कि महिला के पास मोबाइल फोन भी है, लेकिन संपर्क करने पर फोन स्विच ऑफ बता रहा है। पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.