मुजफ्फरपुर, अप्रैल 26 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सकरा थाने के मिश्रौलिया गांव में तीन बेटियों के साथ अमरनाथ राम की आत्महत्या ने महकमे को झकझोरा तो माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के खिलाफ कानून का प्रारूप तैयार कर लिया गया। पुलिस मुख्यालय में बने नए नियम को अब विधि विभाग के पास भेजा जाएगा, ताकि कैबिनेट और सदन से पारित कर इसे कानून का रूप दिया जा सके।जब तक नया कानून नहीं आता, तब तक माइक्रो फाइनेंस कंपनी पर अंकुश लगाने के लिए एसओपी जारी किया गया है। इसके आधार पर सभी थाने की पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। अब जिले में सूचीबद्ध या निबंधित नहीं रहने पर ऑफिस खोलकर काम करने वाली फाइनेंस कंपनी के खिलाफ रंगदारी की धारा में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।एसओपी में बताया गया है कि चौकीदार के माध्यम से ग्रामीण इलाके में खोली गई माइक्रो फाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.