तीन बच्चों व पति को छोड़ प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी महिला
शाहजहांपुर, मार्च 8 -- बंडा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता अपने तीन मासूम बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। मामले को लेकर रविवार को खुटार थाने में दिनभर पंचायत चलती रही, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। जानकारी के अनुसार बंडा क्षेत्र की महिला का खुटार इलाके के एक युवक से कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक-दूसरे से चोरी-छिपे मिलते थे और साथ रहने की कसमें खा चुके थे। शनिवार को महिला अपने पति और तीन छोटे बच्चों को घर पर छोड़कर प्रेमी के घर पहुंच गई। घर में महिला के नहीं मिलने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में पता चला कि वह खुटार क्षेत्र में अपने प्रेमी के पास है। रविवार को महिला के पति और अन्य परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। थाने में दोनों पक्षों के बीच दिनभर समझौते की कोशिश हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.