देवरिया, अप्रैल 9 -- तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला अपने तीन बच्चों को साथ लेकर कथित रूप से अपने प्रेमी संग फरार हो गई। घटना की जानकारी तब हुई जब पति गेहूं की कटाई करवाकर घर लौटा और परिवार के किसी सदस्य को घर में नहीं पाया। पहले उसने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उसने पुलिस में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का पड़ोस के युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी पति को भी हो गई थी। उसने कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई असर नहीं पड़ा। मंगलवार की सुबह महिला अपने तीनों बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ चली गई। थाना प्रभारी संजय सिंह चंदेल ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.