तीन बच्चों को मिला अपना घर
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 15 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अब ये बच्चे किसी संस्था के नहीं, अपने परिवार के कहलाएंगे। सोमवार को शहर के विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में आवासित तीन बच्चों की जिंदगी में नई शुरुआत हुई। दत्तक ग्रहण नियमावली, 2022 के प्रावधानों के तहत डीएम कुमार गौरव ने अंतिम आदेश पारित कर बच्चों को पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के दंपतियों को विधि-सम्मत प्रक्रिया से दत्तक ग्रहण में सौंपा। नन्हों को अपने परिवार का हिस्सा पाकर दत्तक माता-पिता की आंखें भी खुशी और भावनाओं से भर आईं। उन्होंने डीएम और संबंधित अधिकारियों के प्रति आभार जताया। डीएम ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और सुखद जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।करीब दो माह पहले इन बच्चों को दत्तक माता-पिता को प्री-एडॉप्शन फोस्टर केयर में सौंपा गया था। डीएम ने जिलेवासियों से अपील की कि कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.