फिरोजाबाद, अगस्त 21 -- श्रम परिवर्तन अधिकारी श्रम विभाग द्वारा बाल श्रम की रोकथाम के लिए थाना क्षेत्र मक्खनपुर, शिकोहाबाद में बाल श्रम चैकिंग अभियान चलाया। मैनपुरी चौराहा, एटा चौराहा से 3 बच्चों को बाल श्रम करते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने बच्चों को मुक्त कराते हुए रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बाल श्रम उन्मूलन कानून के तहत आवश्यक कार्यवाही करते हुए बच्चों को उनके परिजन को सौंपकर आगे बाल श्रम न कराने की कड़ी चेतावनी दी। टीम के प्रभारी विपिन कुमार, उपनिरीक्षक सोबरन सिंह, सुधीर सिंह, प्रिया, मोहम्मद सईद चाइल्ड हेल्पलाइन प्रभारी शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...