हापुड़, मार्च 19 -- नगर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया कि दो दिन पूर्व उसकी पत्नी तीन बच्चों को लेकर स्कूल छोड़ने की बात कहकर गई थी। काफी देर तक जब वह घर वापस नहीं आई तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। परिवार के लोग स्कूल पहुंचे तो मालूम हुआ कि उसके बच्चे भी स्कूल नहीं पहुंचे है। पीड़ित ने पत्नी समेत बच्चों को तलाश किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...