तीन बच्चों के शव मिलने के मामले में न्याय की आस में मंत्री से मिले परिजन
हजारीबाग, जून 1 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि जिले के चर्चित पौता गांव में तीन बच्चों के शव मिलने के मामले में न्याय की मांग तेज हो गई है। घटना के एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी सच्चाई सामने नहीं आने से आक्रोशित परिजनों ने शनिवार को हजारीबाग समाहरणालय में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से मुलाकात की। परिजनों ने पुलिस पर जांच की दिशा भटकाने का गंभीर आरोप लगाया है।मुलाकात के दौरान भावुक परिजनों ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि 23 अप्रैल को लापता हुई तीनों बच्चो के शव 27 अप्रैल को जंगल से बरामद किए गए थे। परिजनों ने मुफस्सिल थाना के तत्कालीन प्रभारी और एक स्थानीय व्यक्ति पर जांच को प्रभावित करने और मामले को महज हादसा बताकर गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह एक सुनियोजित हत्या है, जिसे पुलिस दबाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.