मेरठ, मार्च 26 -- रोहटा क्षेत्र के एक गांव की युवती का प्रेम प्रसंग का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया गया कि करीब 10 साल पहले ट्रेन में सफर के दौरान युवती की मुलाकात उरावली मुरादनगर के एक व्यक्ति से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्रेम प्रसंग में बदल गया। बताया गया कि युवक पहले से ही तीन बच्चों का पिता है। इसके बावजूद दोनों ने करीब दो साल पहले कोर्ट मैरिज कर ली थी। इस शादी की जानकारी युवती के परिजनों को नहीं थी। करीब पांच दिन पहले युवती अचानक घर से लापता हो गई, जिस पर परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर युवती को बरामद कर लिया और उसके प्रेमी को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार दोनों ने कोर्ट मैरिज के कागजात दिखाते हुए साथ रहने की बात कही है और प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.