वरिष्ठ संवाददाता, जून 13 -- यूपी के मुरादाबाद में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में शादीशुदा तीन बच्चों के बाप में बीस वर्षीय युवती को अपने जाल में फंसा लिया। आरोपी ने उसके साथ दुश्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका शोषण करता रहा। पुलिस ने 11 नामजद आरोपियों पर केस दर्ज कर मुख्य आरोपी इरफान को गिरफ्तार कर लिया है। थाना सिविल लाइंस के अगवानपुर चौकी क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव भटावली निवासी इरफान का उसके घर जाना-जाना था। वह शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं। महिला ने आरोप लगाया कि इरफान ने उनकी बेटी को जाल में फंसा लिया और साल 2020 से उसका शोषण कर रहा है। महिला ने पुलिस को बताया कि बीते दिनों उसकी फेटी फोन पर बात कर रही थी तभी उसने पकड़ लिया। इसके बाद पूछने पर बेटी ...