प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 21 -- कंधई थाना क्षेत्र के कंजास गांव में सोमवार दोपहर घर के सामने स्थित ग्रामपंचायत के तालाब में नहाते समय डूबने से तीन बच्चों की मौत के दूसरे दिन मंगलवार को उनके घर चूल्हा नहीं जला। संवेदना जताने वाले लोग पहुंचे। घर पर मातम पसरा रहा। हालांकि परिवार को अभी सरकारी आर्थिक सहायता का इंतजार है। कंधई थाना क्षेत्र के कंजास गांव निवासी दिव्यांग राजमिस्त्री विजय बहादुर यादव की 12 वर्षीय बेटी रानी, 9 वर्षीय पुत्र मोहित और 6 वर्षीय रोहित की सोमवार दोपहर तालाब में नहाते समय डूबने से मौत हो गई थी। पोस्टमॉर्टम के बाद तीनों के शव बेल्हादेवी के पास सई नदी किनारे दफन कर दिए गए थे। यह भी पढ़ें- सदर विधायक ने जताया शोक गांव से बाहर स्थित झोपड़ी में दिव्यांग विजय बहादुर और उसकी पत्नी कुसुम को लोग सांत्वना देने पहुंचे लेकिन सरकारी म...