देवघर, मार्च 14 -- जसीडीह। जसीडीह थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों से एक महिला व वृद्ध के लापता होने की शिकायत दर्ज करायी गई है। दोनों मामलों को लेकर परिजनों ने थाना में लिखित शिकायत दी है। उसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पहली घटना थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां रहस्यमय परिस्थिति में तीन बच्चों की मां के लापता होने से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। महिला के पति ने बताया कि बुधवार सुबह बिना किसी को बताए घर से निकल गई थी। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। उसके बाद परिवारजनों ने जसीडीह थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला के तीनों बच्चे घर पर ही हैं। ऐसी स्थिति में पुलिस घरेलू कलह या प्रेम प्रसंग के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.