फतेहपुर, जनवरी 28 -- बहुआ। ललौली थाना के एक गांव से तीन बच्चों की मां अचानक लापता हो गई। परेशान पति ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। पति ने बताया कि वह और उसकी 28 वर्षीय पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ 25 जनवरी की रात को खाना खाने के बाद सो गए थे। तभी रात में उसकी पत्नी को मेवली गांव निवासी युवक बहला फुसलाकर साथ ले गया है। उसकी पत्नी घर में रखे लाखों के जेवरात और 50 हजार रुपए की नकदी भी अपने साथ ले गई है। पुलिस ने आरोपी युवक के पिता को पूछताछ के लिए उठा लिया है। थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.