सासाराम, मार्च 21 -- अकोढ़ीगोला, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के चांदी गांव से तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस संबंध में महिला के पति ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। थानाध्यक्ष राकेश गोसाई ने बताया कि चांदी निवासी बृजकिशोर कुमार ने आवेदन में कहा है कि उनकी शादी सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के गोशलडीह निवासी अनिल सिंह की पुत्री अनुपा देवी से हुई थी और उनके तीन पुत्र हैं। बृजकिशोर के अनुसार, वह किसी आवश्यक कार्य से पटना गए थे। जबकि घर पर उनकी मां और बच्चे मौजूद थे। इस दौरान उनकी पत्नी छोटे पुत्र खुशबू कुमार को साथ लेकर घर में रखे गहने व कीमती कपड़े लेकर फरार हो गई। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि वह बक्सर जिले के धनसोई थाना क्षेत्र के करमा निवासी संजय सिंह के पुत्र प्रवीण कुमार के साथ गई है। पुलिस मामले की छानबीन में ज...