औरंगाबाद, मार्च 24 -- रफीगंज थाना क्षेत्र के कोटवारा गांव से एक विवाहिता अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस संबंध में महिला के पति सुनील कुमार यादव ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दिए गए आवेदन में उन्होंने बताया कि उनकी शादी सात वर्ष पूर्व रजनी कुमारी के साथ हुई थी और उनके तीन बच्चे हैं। आरोप है कि उनकी पत्नी सोशल मीडिया के माध्यम से एक व्यक्ति के संपर्क में आई और बाद में घर में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये नगद तथा कुछ जेवरात लेकर फरार हो गई। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। फोन करने पर संबंधित व्यक्ति गाली-गलौज करता है। रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...