गंगापार, मार्च 19 -- तरांव में पिछले मंगलवार को मुख्यमन्त्री सामूहिक विवाह के शुरुआत होते ही तीन बच्चों की मां बन चुकी एक शादीशुदा महिला प्रेमी द्वारा रचाई जा रही जा रही शादी रुकवाने के लिए पुलिस लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गयी तो हंगामा मच गया। महिला के साथ शादी रचाने बैठा दूल्हा महिला के साथ आई पुलिस को देखकर भाग खड़ा हुआ। कुछ देर तक कार्यक्रम स्थल पर अफरातफरी मची रही। स्थिति को संभालने के लिए कार्यक्रम का संयोजन कर रहे बीडीओ मनोज कुमार सिंह ने शादी को रोककर महिला को पुलिस लेकर थाने जाने को कहा। कोरांव ब्लॉक की ओर से पिछले मंगलवार को मुख्यमन्त्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मेजा ब्लॉक के तीन और ऊरुवा ब्लॉक का एक जोड़ा भी शादी रचाने पहुंचा था। मेजा के एक गांव का युवक शादी रचाने के लिए बैठा हुआ था, जिसकी जानकारी उसक...